मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

दीपनगर में चार अपराधी हथियार-कारतूस के साथ गिरफ्तार:पुलिस ने कैंब्रिज स्कूल के पास से पकड़ा, पूछताछ जारी*

On: January 13, 2026 1:46 AM
Follow Us:
---Advertisement---

*दीपनगर में चार अपराधी हथियार-कारतूस के साथ गिरफ्तार:पुलिस ने कैंब्रिज स्कूल के पास से पकड़ा, पूछताछ जारी

नालंदा जिले के दीपनगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने चार संदिग्ध अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई कैंब्रिज स्कूल के पास की गई। पुलिस ने इनके पास से एक देसी कट्टा, दो जिंदा कारतूस और चार मोबाइल फोन बरामद किए हैं,गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पहाड़पुर मोहल्ला निवासी मुटरू उर्फ मनजीत, शैलेंद्र उर्फ सत्या, प्रमोद महतो और गोलू तांती के रूप में हुई है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, इन सभी का आपराधिक इतिहास रहा है।मुटरू उर्फ मनजीत के खिलाफ दीपनगर थाना में पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। वहीं, शैलेंद्र उर्फ सत्या के विरुद्ध बिहार थाना, राजगीर थाना और दीपनगर थाना में भी कई संगीन मामले दर्ज पाए गए हैं। दीपनगर थाना अध्यक्ष राजमणि ने सोमवार शाम 5:00 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस में मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर टीम गठित कर मौके पर छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान चारों आरोपियों को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा गया, जिनकी तलाशी लेने पर हथियार और कारतूस बरामद हुए।थाना प्रभारी ने बताया कि सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि बरामद हथियारों का उपयोग किस आपराधिक उद्देश्य से किया जाना था और क्या इसके पीछे किसी बड़े आपराधिक गिरोह का हाथ है। पुलिस इस मामले के हर पहलू की गंभीरता से जांच कर रही है।फिलहाल, आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट समेत अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment